हरिद्वार, 11 नवम्बर। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने वांछित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ग्राम कांगड़ी निवासी सुनील पुत्र श्याम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल सौरभ नौटियाल व अनिल रावत शामिल रहे।




