11 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 16 नवम्बर। नगर कोतवाली क्षेत्र में 11 माह की बच्ची के साथ हैवानियत का शर्मनाक मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडित मासूम को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात की है। बच्ची के पिता औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

लगभग 15 दिन पहले सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास निवासी पंचरुखी थाना शाहकुंड जिला भागलपुर बिहार भी फैक्ट्री में काम करने आया था और बच्ची के परिवार के किराए के घर के नजदीक ही कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। रविवार की रात बच्ची की मां खाना बना रही थी। बच्ची के रोने पर आरोपी युवक उसे चुप कराने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी कर दी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां के आने पर युवक मौके से फरार हो गया। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बच्ची की हालत को देखते चिकित्सकों ने उसे एक्स रेफर कर दिया।

अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों और चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद आरोपी सौरभ कुमार के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू करते हुए बाल्मीकि चौक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी, एसआई प्रदीप कुमार, महिला एसआई अनिता शर्मा, एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई नवीन नेगी, हेडकांस्टेबल संजीव राणा शामिल रहे।

Leave a Reply