हरिद्वार, 15 नवम्बर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने पुराने रानीपुर मोड़ पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान सरकार और मंत्रियों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गयी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सरकारी धन के इस्तेमाल और मंत्रियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी है कि वे प्रदेश की जनता के सामने तथ्यों के साथ जवाब दें।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। इसलिए उन्हें अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर उठ रहे सवालों की स्वतंत्र जांच करानी चाहिए। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह, युवा नेता वरुण बालियान सरकार विकास का श्रेय लेती है तो उसे खर्च का हिसाब देने की ज़िम्मेदारी भी उठानी होगी। पार्षद विवेक भूषण विक्की, ब्लॉक अध्यक्ष कनखल हिमांशु राजपूत, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैश खुराना, पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व विपक्ष से सवाल पूछने में जितनी तत्परता दिखाता है, उतनी ही तत्परता अपने मंत्रियों से जवाब माँगने में भी दिखाए।
यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, विवेक जागरिया महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बीएस तेजियान ने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्रियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष और समयबद्ध जां कराएं। जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करें और दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विशाल प्रधान, महानगर कांग्रेस महासचिव आरिफ पीरजी, पूर्व नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, सरिता शर्मा, महानगर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष अरूण चौहान, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब ख़ान, सोनू शर्मा, बन्नी ठाकुर आदि शामिल रहे।




