हरिद्वार, 16 नवम्बर। हल्द्वानी में हुई 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोपी एबीवीपी के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागर ठाकुर और महानगर उपाध्यक्ष नितिन रावत ने कहा कि ज्ञान, शील, एकता की बात करने वाले संगठन से जुड़े व्यक्ति की रेप जैसे घृणित अपराध में संलिप्तता शर्मनाक है।
तनवी गुप्ता व पायल सैनी ने कहा की एबीवीपी से जुड़े लोगों द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया जाना छात्र राजनीति और सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सत्ता का संरक्षण और संगठन की पहचान किसी को कानून से ऊपर नहीं बना सकती। ओम कश्यप तथा कनिका रतूड़ी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा समाज की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
किसी भी बेटी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएसयूआई हमेशा अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। इस दौरान पायल ठाकुर, प्रियंका, छवि, छवि त्यागी, नेहा पंत, पार्वती, आमरीन, फ़रीन, वर्णिका आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।




