महिलाओं से छीने गए दो मोबाइल फोन व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
हरिद्वार, 23 नवम्बर। कनखल कोतवाली पुलिस ने दो मोबाइल झपट्मारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिलाओं से छीने गए दो मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं और पूर्व में भी कनखल व ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में झपटमारी, लूट व चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।
20 नवम्बर को मंगलमूर्ति कालोनी व जमालपुर निवासी दो महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक सवार दो व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी अनुज सिंह द्वारा घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए माया विहार आम के बाग के समीप निर्माणाधीन अंडरपास के पास से मोटरसाइकिल सवार सावेज पुत्र मर्तजिम निवासी गाडोवाली टावर वाली गली थाना पथरी व दानिश पुत्र कय्यूम निवासी गाडोवाली कालीबस्ती थाना पथरी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से महिलाओं से छीने गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए।
जांच करने पर मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली। जिसे वेलकम फार्म जगजीतपुर से चोरी किया गया था। पुलिस टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी एसआई नवल किशोर गुप्ता, एसआई देवेंद्र सिंह पाल, हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल प्रलव चौहान, गजय तोमर, बिरेंद्र चौहान शामिल रहे।




