अमित जांगिड़ बने विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

ग्रामीण संवाददाता पुष्पराज धीमान

अमित जांगिड़ बने विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष हरिद्वार समाज के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा विश्वकर्मा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पराज धीमान ने विश्वकर्मा सभा बीएचएल के पूर्व महासचिव अमित जांगिड़ को विश्वकर्मा ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमित जांगिड़ के जिलाध्यक्ष बनने से विश्वकर्मा समाज के लोगों की समस्या का निराकरण ही नहीं बल्कि समाज एकता एवं जागृति की मुख्यधारा से  से भी जुड़ेंगे उन्होंने एक माह के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची प्रदेश कैंप कार्यालय को भी प्रेषित करने के लिए  कहा है