यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 18 सितम्बर। यूपीआई से भुगतान करने पर चार्ज लगाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अंकुश सैनी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार से फैसले को वापस लने की मांग की। अंकुर सैनी ने कहा कि कैशलेस इकॉनमी का प्रचार प्रसार कर जनता को डिटिजल भुगतान की आदत लगाने के बाद अब सरकार इस पर चार्ज लगाने की तैयारी कर रही है।

सरकार का यह फैसला आम जनता और व्यापारियों दोनों के खिलाफ है। इसे लेकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं में नाराजगी है। सरकार को तत्काल इस फैसल को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो जनता के हित में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

प्रदर्शन करने वालों में सागर बेनीवाल, दीपक कोरी, कार्तिक शर्मा, नमन अग्रवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, विकास चंद्रा, रवि बाबू शर्मा जगदीप असवाल, आशु श्रीवास्तव हिमांशु, ऋषि आदि शामिल रहे।

Leave a Reply