सीनियर सिटीजन का सर्वे कराएगी भारतीय जागरूकता समिति-एडवोकेट ललित मिगलानी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 मई। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि समिति द्वारा सीनियर सिटीजन का सर्वे किया जा रहा है। जिससे बुजुर्गो की समस्याओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते हैं तो अपनी समस्या के साथ अपनी पूरी जानकारी समिति को उपलब्ध कराएं। सभी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। समिति बुजुर्गो की समस्या को सरकार और न्यायालय तक ले जाने का प्रयास करेगी।

एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि वर्तमान समय में बुजुर्गो को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत समिति ने बुजुर्गो का सर्वे शुरू कराया है। समस्याओं का पता लगाकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग समाज और परिवार की धरोहर हैं। सभी को बुजुर्गो का ध्यान रखना चाहिए।