स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में चौथे दिन भी जारी रहा कांग्रेस का धरना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 मई। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम के गेट के बाहर सरकार द्वारा स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन भी चौथे दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से सरकार की महिला और दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गयी है।

कहा कि जिस हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया और जिनसे युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है, उनके नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदलना सरकार की महिला खिलाड़ी और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने निर्णय को वापिस लेकर पुनः इस परिसर का नाम वंदना कटारिया के नाम से शासनादेश जारी नहीं करती। तब तक कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और तीर्थपाल रवि ने कहा कि जिस खिलाड़ी ने विपरीत परिस्थितियों में देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया और सरकार ने उसकी खेल प्रतिभा को देखते हुए उसके नाम से स्टेडियम का नाम रखा।, अब सरकार ने उस स्टेडियम का नाम ही बदल दिया। यदि सरकार नाम बदलने का अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों, खिलाड़ियों और महिलाओं को साथ लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली और युवा नेता अमरदीप रोशन ने कहा कि जिस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया हो और जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हो। भाजपा सरकार देश की ऐसी बेटियों को आगे बढ़ाने के बजाए उन्हें हतोत्साहित करने का काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी। पार्षद सुनील कुमार और पुनीत कुमार ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ एक दलित बेटी के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदलकर बेटियों का अपमान कर रही है।

उत्तर रद्द इससे भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि धामी सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो दलित समाज सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा। अब दलित समाज अपनी बेटियों का अपमान बर्दास्त नहीं करेगा। धरना प्रदर्शन में दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, पार्षद शहाबुद्दीन, अमरदीप रोशन, वीरेंद्र भारद्वाज, चंद्रशेखर कटारिया, कुंवर सिंह बिष्ट, जावेद, अक्षय नागपाल, जयकिशन नेवली, इदरीश, साजिद, महेंद्र गुप्ता, अतुल गुंसाई, बसंत सिंह, बीएस तेजयान, बलकार सिंह, जिशान, अयान सैफी, अज्जू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *