कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ अभद्रता का आरोप लगाया
हरिद्वार, 21 अगस्त। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया और पुतला फूंका। ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने के उद्देश्य से इस तरह की हरकतें की जा रही है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का काम किया गया।

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक दबाया गया। जिला पंचायत चुनाव में भारी अनुमिताएं हुई। कार्यकर्ताओं के साथ मार पिटाई जैसी घटनाएं हुई है। अमित नौटियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल सत्ता पर काबिज होने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ समझ चुकी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी चौहान एवं कैलाश प्रधान ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में सरकार द्वारा धनबल का प्रयोग किया गया। भाजपा को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। महंगाई बढ़ रही है। किसान मजदूर हताशा निराशा का सामना कर रहे हैं। सत्ता हथियाना के लिए वोटो की हेराफेरी भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्ता के बल पर दबाना चाहते हैं। ओपी चौहान ने कहा कि भाजपा को विकास से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। झूठ बेनकाब होगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ की गई अभद्रता सहन नहीं होगी
प्रदर्शन करने वालों में बलदेव पाल, रईस अहमद, सतपाल शास्त्री, तपन बनर्जी, कैलाश प्रधान, तीर्थपाल रवि, दीवानचंद, दिग्विजय सिंह यादव, विवेक यादव, प्रीतम, कंवरपाल, प्रहलाद चौहान, अक्षय नागपाल, वासु, अशोक यादव, सुनील चौहान, अर्जुन, रोहन सदावली, सुखपाल, मोहन राणा, सरोज कुमार, राजकुमार, पूनम भगत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *