तनवीर
हरिद्वार, 21 सितम्बर। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर पुष्प वाटिका व परशुराम विन्ध्याचल तपस्या का मंचन किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि राजा जनक ने विश्वामित्र के साथ आये भगवान श्रीरामचंद्र व लक्ष्मण को जनकपुरी में सीता स्वंयमबर मे आमंत्रित किया। श्रीराम व लक्ष्मण का पुष्प वाटिका भ्रमण तथा पुष्प वाटिका में सखियों के साथ माता सीता के गौरी पूजन के दृश्य को दर्शकों की खूब सराहना मिली। विंध्याचल पर्वत पर परशुराम तपस्या के दृश्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लीला का संचालन कर रहे डा.संदीप कपूर तथा विनय सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया।
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा, ट्रस्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेन्द्र अरोड़ा, गोपाल छिब्बर, कन्हैया खेवडिया, नीरज भसीन, अनिल सुखीजा ने रामलीला की व्यवस्थाएं बनाने में योगदान किया।