मोबाइल चोरी का आरोपी दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 16 फरवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने घर से मोबाईल फोन चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। 7 फरवरी को सुरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा घर से मोबाइल चोरी करने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस ने रविवार को मेट्रो अस्पताल जाने वाले रास्ते से आकाश पुत्र सोहनवीर निवासी पाल विहार कालोनी ब्रह्मपुरी को चोरी के मोबाइल समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेन्द्र तोमर, अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल प्रदीप व होमगार्ड सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *