विडियो:-जिला प्रशासन के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे सार्वजनिक स्थलों पर छपे विज्ञापन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 जनवरी। शहर में सार्वजनिक दीवारों और इमारतों पर छपे इश्तहार प्रशासन के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। हाईवे और मुख्य चौक चौराहों पर दीवारों पर कमर्शियल और गुप्त रोगों के इश्तहार शहर मंे हर तरफ देखे जा सकते हैं। लोग बिना परमिशन अवैध रूप से दीवारों को इश्तहार से पोत रहे हैं।

दरअसल जिला प्रशासन हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन शहर में हर तरफ गुप्त रोगों के विज्ञापन शहर की सुंदरता पर बट्टा लगा रहे है। डीएम मयूर दीक्षित ने इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे विज्ञापन लिखने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *