एटक की बैठक आयोजित, एकजुटता से ही श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा की जा सकती है-नईम खान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 20 मार्च। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की बैठक बीएचईएल स्थित यूनियन कार्यालय लुंबा नागर मैमौरियल भवन में हुई। बैठक के दौरान कई लोगों ने एटक में शामिल होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यूनियन पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एमएस त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिक अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों, न्यायसंगत वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेड यूनियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

नए साथियों के जुड़ने से संगठन की ताकत और प्रभाव में वृद्धि होगी। एटक के केंद्रीय नेता एके दास ने कहा कि यह जुड़ाव केवल संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि श्रमिक आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। सभी कर्मचारी एटक से जुड़कर अपने अधिकारों की आवाज को मजबूत करें। एटक सीएफएफपी के अध्यक्ष नईम खान ने कहा कि एकजुटता से ही श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा की जा सकती है। यूनियन में शामिल हुए सुनील कुमार चौहान, जितेंद्र चहल, धीरज बालियान, देवाशीष जोशी, शैलेंद्र वशिष्ठ, अनुराग सेमवाल, अतुल सोनार आदि े श्रमिक हितों की रक्षा, संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और एकजुट होकर श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। रहे।

इस दौरान इस दौरान एटक सीएफएफपी के अध्यक्ष नईम खान, मनमोहन कुमार, महामंत्री परमाल सिंह, एटक हीप के अध्यक्ष अजित सिंह, महामंत्री अमृत रंजन, सुभाष त्यागी, उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, सौरभ त्यागी, रविकांत त्यागी, अशोक शर्मा, सचिन शर्मा, रवि राय, संतोष तिवारी, परमजीत सिंह, दीपक कुमार, गजेंद्र कुमार, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *