पुलिस ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर को गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 20 मार्च। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की है। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में एसआई समीप पाण्डेय ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल महावीर व कर्म के साथ ऊंचे पुल के समीप दुर्गा चौक पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार फरहान उर्फ़ नन्नू पुत्र जावेद अली निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 4.96 स्मैक बरामद हुई। स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक को भी सीज कर दिया।