कार दुघर्टना में गौवंश के मारे जाने की निष्पक्ष जांच की जाए-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 29 अगस्त। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने बैरागी कैंप में कार दुर्घटना में तीन गोवंश मारे जाने की घटना पर दुख जताते हुए पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि यदि यह घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होती तो हालात गंभीर हो सकते थे। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपने पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे कई बार वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नगर निगम को भी भीड़भाड़ एवं सड़कों पर घूम रहे पशुओं को चिन्हित कर व्यवस्था बनानी चाहिए और गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वालों को चिन्हित करना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की पूरी घटना के निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Leave a Reply