हरिद्वार, 25 मई। गोर्खाली सुधार सभा हरिद्वार शाखा का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन रानीपुर स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम ने गत वर्ष के कार्याे व आय-व्यय का लेखा जोखा उपस्थित सदस्यों के सम्मुख रखा। उन्होंने समाज व राष्ट्र की एकता के लिए समुदाय के सभी लोगों से एकजुट होने एवं अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनने का आह्वान किया।
इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। 10वीं और 12वीं परीक्षा में उर्त्कष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गोर्खाली सुधार सभा समाज हित में निःस्वार्थ सेवाभाव से सेवारत है। गोरखा समुदाय का देश के विकास में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सशक्त होने, अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही युवा पीढ़ी को जाग्रत करने का आह्वान किया।
श्री नारायणी निवास आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी योगानंद सरस्वती ने कहा कि सभा अपने उद्देश्यों की पूर्ति की ओर अग्रसर हैै। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को भी सरकार के साथ मिलकर जनहित के सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए। सबके सहयोग से ही राष्ट्र का विकास होगा। महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने कहा कि सभा छात्रों व युवाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये समय-समय पर सम्मानित करती रहती है। डा.हर्षवर्द्धन शाह ने स्वस्थ्य रहने के लिये अपनी दिनचर्या व खानपान में सुधार करने पर जोर दिया।
अभिषेक शाही प्रदेश संयोजक भाजपा (गोरखा प्रकोष्ठ) ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रें को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति व प्रगति करते रहे। डा.पदम प्रसाद सुवेदी ने गोरखा समुदाय से अपनी संस्कृति व संस्कार के प्रति प्रेम जागरूकता बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर सुप्रिया ओझा, ऐश्वर्या पोखरेल, राघव पोखरेल, विनायक शर्मा, अक्षरा नेवार, हिमांशु शर्मा, रूची शर्मा, प्रशांत शर्मा, रितिका शर्मा, कविता डांगी, वंदना डांगी, शगुन राणा, वाणी, राखी, प्राची, एकांश, अमृता, समृद्धि, हरि हर्ष आले, सानिया ठाकुर , ऋतांजली रेग्मी, प्रतिज्ञा रेग्मी, कृतज्ञ क्षेत्री, तान्या पाण्डेय, माही थापा, वैष्णवी थापा, दिक्षा आले, लक्ष्मी पंत, कमल पंत और चिराग को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। कक्षा 9 व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लक्ष्मी पंत, तेजस बम, रितिका शर्मा, टिना भूषाल, प्रतिज्ञा रेग्मी, कु.देविन, स्मृद्धि घिमिरे, राखी, अक्षरा नेवार, हिमांशु शर्मा, अभय ज्ञवाली, तान्या पाण्डे, वारदायनी, आराधना सुवेदी, हरीनाक्षी थापा और ऋतांजली रेग्मी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पदम बहादुर बम (वृद्धजन सम्मान), हरकिशन थापा (देशभक्त सम्मान), चन्द्र गुरूंग (प्रेरणादायी सम्मान), गणेश बहादुर थापा (सक्रिय सदस्य) एवं श्रीमति बोहरा (मातृशक्ति सम्मान) के साथ ही खेलकूद के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिये निशांत खड़का (फुटबाल), समृद्धि घिमिरे (फुटबाल) और शगुना राणा (कबड्डी) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव लोकनाथ सुवेदी ने किया। अधिवेशन में पदमा पाण्डेय, टीकाराम थापा, पदम बहादुर बम, आशीष थापा, प्रभात घिमिरे, विजय सिंह, दीपक बिष्ट, भगवान जोशी, गणेश बहादुर थापा, पुष्पराज पाण्डेय, जय बहादुर थापा, कु.उमा गुरूंग, दीपक बिष्ट, नारायण घिमिरे, पुष्प उपाध्याय, शेर बहादुर बिष्ट, चन्द्र बहादुर थापा, विजय शर्मा, वेद प्रकाश थापा, कपलि थापा, रामेश्वर अर्याल, डा-डम्बर प्रसाद पौडेल, विजय शर्मा, चन्द्र बहादुर, भीम बहादुर बम, खेम नेवार, जीत बहादुर डांगी, कमला सुवेदी, तंजना ठाकुर, गीता ठाकुर, डा.ऊषा बिष्ट, शारदा सुवेदी, ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।


