दुर्गा फकीरी धर्मशाला का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


गरीबों की मदद और धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी योगदान कर रही धर्मशाला-विदित शर्मा
हरिद्वार, 3 फरवरी। भूपतवाला स्थित दुर्गा फकीरी धर्मशाला स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने पर वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा अर्चना की गयी और संतो महंतो को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर धर्मशाला संचालक संजय मल्होत्रा ने अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए कहा कि स्थापना के बाद से धर्मशाला सदैव समाज हित के लिए कार्य कर रही है और 24 वर्षों से लगातार कावड़, कुंभ एवं तमाम बड़े आयोजनों में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को आश्रय प्रदान करती है।

सहसंचालक अरुण मलिक ने कहा कि पितरों और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आगे बढ़ संस्था को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाना ही उनका संकल्प है। पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि दुर्गा फकीरी धर्मशाला हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रय प्रदान करने, शोषित ओर गरीबों की मदद करने के साथ धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी योगदान कर रही है। प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट के सचिव सीताराम बडोनी ने कहा समाज में दुर्गा फकीरी जैसी धर्मशालाएं निरंतर बननी चाहिए।

जिससे बड़े-बड़े आयोजन धर्मशालाओं के माध्यम से हो सके और आने वाले तीर्थ यात्रियों का भी इनका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, प्रधान चाचन कपूर, उप प्रधान राजकुमार अरोड़ा, सेक्रेटरी रवि साहनी, सह सेक्रेटरी कमल मल्होत्रा, सदस्य विन चड्ढा, पवन अरोड़ा, गौरव, मनीष, अरुण, आलोक कोली, विनोद, भोला, गुरविंदर कपूर, संजीव कपूर, चिराग मल्होत्रा, मदन चढ्ढ़ा, मीत चड्ढा सहित ट्रस्टी, साधु संतों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *