विडियो:-हरिद्वार विधानसभा के 180 बूथों पर होगा मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण-मदन कौशिक

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 अप्रैल। रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सौंवे ऐपिसोड का हरिद्वार विधानसभा के 180 बूथों पर प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी से बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर हरिद्वार में ऐतिसाहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम का 100वां ऐपिसोड सुनना देश की जनता के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि यहएक अनूठा आयोजन इसलिए भी है। क्योंकि कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी इस तरह की पहल की लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि हरिद्वार विधानसभा के सभी बूथों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनता देश प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई बड़े साधु संत भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आभा शर्मा, कमला जोशी, तेलुराम प्रधान, कामिनी सडाना, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *