8.55 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 27 नवम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.55 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन व तीन सौ रूपए बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात पुलिस टीम ने नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार अमजद अली पुत्र शौकत अली निवासी मौहल्ला हज्जाबान ज्वालापुर को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। ड्रग्स डिटेक्शन किट द्वारा स्मैक की तस्दीक होने पर पुलिस ने आरोपी को अमजद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, कांस्टेबल दिनेश व मनोज डोभाल शामिल रहे।