स्मैक समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 जनवरी। थाना बुग्गावाला पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जेे 2.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज किया है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने मुजाहिदपुर सिकरोढा जाने वाले रास्ते के तिराहे से आरोपी सोनू पुत्र इकबाल निवासी लालवाला मजबता बन्दरजूड थाना बुग्गावाला को 2.80 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, हेडकांस्टेबल गोपाल कुमार व कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे।