देशी शराब सहित गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 जनवरी। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्कूटी सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब की 4 पेटी बरामद हुई है। नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत शराब व अन्य मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेंकिग के दौरान जेकेटी कलस्टर से कृपाल आश्रम की और जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल पुत्र विनोद निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *