घर से बिना बताए गयी युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 फरवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने परिजनों को बिना बताए दोस्तों के साथ घर से गयी युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती को सकुशल बरामद करने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की माता ने बेटी के बिना बताए दोस्तों के साथ चले जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर बरामद करने की गुहार लगायी थी। पुलिस ने युवती की तलाश करते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम में कोर्ट चैकी प्रभारी एसआई ब्रह्मदत्त बिजलवान व कांस्टेबल वीरेंद्र शामिल रहे।