तनवीर
हरिद्वार, 22 फरवरी। आर्य समाज रोहालकी किशनपुर द्वारा ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए गांव के तालाब किनारे फैली गंदगी को साफ किया। अभियान में गांव के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वच्छता का संकल्प लिया। आर्य समाज मंदिर में प्रतिदिन होने वाले योग और आधात्मिक चिंतन में आचार्य संजीव सनातनी के नेतृत्व में युवाओं को वृक्षो की रक्षा और पॉलीथिन का इस्तेमाल कम से कम करने का संकल्प दियाया गया। आर्य समाज के प्रधान एवं मंत्री धीरेंद्र आर्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा हमारा भविष्य हैं।
यदि हम अपने आज को सुधारेंगे तभी हमारा कल सुधरेगा। स्वछता अभियान से सामाजिक सहभागिता करना आर्य समाज का काम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवाओं के प्रयास जीवन से दुर्गुण, दुर्व्यसन, शराब, मांस आदि समाप्त होंगे। इस दौरान हिमांशु चौहान, प्रियांशु चौहान, आयुष चौहान, हर्ष चौहान, निक्की शर्मा, अभिषेक चौहान, वैदिक चौहान समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।


