विडियो:-विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 फरवरी। विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन की चर्चा के बाद उत्तराखंड विधानसभा में देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो गया गया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद और प्रदेश की जनता को बिल पास होने पर शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल के साथ चिन्हित राज्य आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक संशोधन के साथ सदन में सर्वसम्मति से पारित हुआ है। जिसका लाभ राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा। कानून के बनने से संपूर्ण प्रदेशवासियों में समानता का भाव उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहित विधेयक मातृशक्ति के सम्मान व सुरक्षा के प्रति पुष्कर सिंह धामी सरकार के संकल्प को परिलक्षित करता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, लव शर्मा, मनोज गर्ग, अनिल अरोड़ा, विशाल गर्ग, सुनील शेट्टी, सचिन बेनीवाल, नकलीराम सैनी, नेत्रपाल चैहान, सचिन शर्मा, सिद्धार्थ कौशिक, प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, सरिता यादव, सरोज जाखड़, रजनी वर्मा, मनोज शर्मा, अरुण आर्य, दीपांशु विद्यार्थी, शुभम मंडोला, नितिन शुक्ला, अनिल मिश्रा, प्रशांत सैनी, छवि पंत, धीरसिंह, पप्पन कुरैशी, तुशांत भट्ट, आकाश दत्त, ऋषभ सैनी, बाबू सिंह, विजय गवाड़ी, अशोक गिरी, सुबोध वर्मा, विवेक उनियाल, मोनिका सैनी, पारुल चैहान, निशा नौडियाल, नेपाल सिंह, संजय पुंडीर, विदित शर्मा, आकाश भाटी, अनिल कुमार, अंश मल्होत्रा, कामिनी सड़ाना, सचिन अग्रवाल, राहुल शर्मा, विक्की शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *