ब्यूरो
हरिद्वार, 12 मार्च। श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि पृथ्वी पर दो गंगा विराजमान हैं। एक है भागीरथी गंगा और दूसरी है भगवती ज्ञान गंगा। दोनों गंगा का उद्गम स्थल भगवान नारायण हैं और दोनों ही समस्त मनुष्यों का कल्याण करती हैं। भगीरथ के कठिन तप के बाद पृथ्वी पर आयी गंगा गोमुख से लेकर गंगासागर तक सभी को पावन एवं पवित्र करती हुई बह रही है। भगवान नारायण के मुख से निकली भगवती ज्ञान गंगा भक्तों का कल्याण एवं मोक्ष प्रदान करती हैं।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में जो डुबकी लगाता है। उसका तन, मन, धन तीनों पवित्र हो जाते हैं। इस दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर दीप्ति भरद्वाज, मनोज भारद्वाज, अखिलेश भारद्वाज, रेनू शर्मा, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, सुमन चोपड़ा, शिक्षा राणा, संगीता राणा, प्रियंका राणा, मधु ऐलावादी, विनोद ऐलावादी, पूर्व पार्षद रेनू अरोरा, श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार के सचिव चिराग अरोड़ा, मुख्य यजमान सोमी देवी राजपूत, प्रिया राजपूत, रिंकी राजपूत, काजल राजपूत, दीपक राजपूत, हर्षित राजपूत, रीना जोशी, पंकज जोशी, काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट, रिंकी भट्ट, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जगुड़ी, सीमा पाराशर, दीप्ति भारद्वाज, रिंकू शर्मा, ललिता मेहता, सतवीर राणा आदि ने भागवत किया।


