समाजहित में कार्य कर रहा है भैरव सेना संगठन-मोहित चौहान

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 7 जनवरी। भैरव सेना संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान के नेतृत्व में ग्राम मिसरपुर नूरपुर पंजनहेड़ी में आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। संगठन के कार्यकर्ता ललित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान ने कार्यकर्ताओं को भैरव सेना संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए बताया कि भैरव सेना संगठन गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, मातृ शक्ति की रक्षा, समाज हित में कार्य करते हुए युवा वर्ग को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन ने भी नशे के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है। जिसमें सभी को आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की लत से समाज और परिवारों को भारी नुकसान हो रहा है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें पढ़ाई लिखाई और कैरियर बनाने के प्रति अग्रसर करें। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदित भारद्वाज ने बताया कि भैरव सेवा संगठन वर्षों से समाज हित में कार्य कर रहा है। मातृशक्ति भी भैरव सेना संगठन से जुड़कर समाज हित में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही बड़े स्तर पर भैरव सेना संगठन से हजारों कार्यकर्ता जुड़ने वाले हैं।

बैठक में जिलाध्यक्ष ललित कुमार, जिला महामंत्री अर्जुन कुमार, जिला मंत्री सुमित कुमार, सूरज चौहान जिला उपाध्यक्ष, विराट कुमार जिला सोशल मीडिया प्रभारी को बनाया गया और दर्जनों कार्यकर्ताओं को सदस्यता प्रदान की गयी। इस दौरान बादल कुमार, विक्रांत, रविन्द्र, संतराम, विक्की, शशि देवी, रूमा देवी, बाला देवी, ब्रिजेश देवी, रेशु सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *