भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा ने दो महिलाओं को प्रदान की सिलाई मशीन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 सितम्बर। भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की और से श्यामपुर कांगड़ी स्थित संस्थान में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही आर्थिक रूप से कमजोर दो महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गयी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र के सचिव ब्रजप्रकाश गुप्ता ने कहा कि परिषद सामाजिक दायित्वों को सर्वाेपरी मान कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ी गांव की रहने वाली लाभार्थी महिला छाया एवं साक्षी के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। महिलाओं को आत्म्निर्भर बनाने के उद्देश्य से परिषद की पंचपुरी शाखा की और से उन्हें सिलाई मशीन प्रदान की गयी है।

परिषद के जिला संयोजक एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान एवं जिला सह संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने शाखा के सभी सदस्यों को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि शाखा अपने सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभा रही है। शाखा अध्यक्ष निखिल वर्मा ने कहा कि अत्यंत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गयी है। गांव में निर्धन छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने वाले विजेंद्र ने कहा कि वे वर्ष 2021 से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने तथा संस्कार आधारित वातावरण में राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को आभा वर्मा की ओर से उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर शाखा के सचिव सौरभ सक्सेना, महिला संयोजिका मिनीपुरी, कोषाध्यक्ष विकास गिरी, उपाध्यक्ष विश्वास सक्सेना व कुशल श्रीवास्तव, सुमित सक्सेना, संजय नैठानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *