भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान ने किया परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को नमन

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


सच्चे देश भक्त व बहादुर सैनिक थे वीर अब्दुल हमीद-इरशाद अली
हरिद्वार, 1 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के पदाधिकारियों ने जमालपुर रोड स्थित कार्यालय पर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उन्हें व अन्य शहीदों को नमन किया। इस दौरान सभी ने शहीदों के जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने निर्णायक भूमिका निभायी।

उनकी बहादुरी के चलते दुश्मन को मूंह की खानी पड़ी। सच्चे देश भक्त बहादुर सैनिक वीर अब्दुल के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में सभी धर्म के लोगों का योगदान रहा है। सभी धर्म समुदायों के सम्मिलित प्रयासों से ही आज भारत एक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि देश वीर अब्दुल हमीद का सदैव ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद महान योद्धा थे। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव के चलते ही देश को आजादी मिली। आजादी को अक्षुण्ण रखने में वीर सैनिकों के योगदान का सभी को सम्मान करना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शिवम चैधरी, विनोद कश्यप, मुकेश कुमार, शहीद हसन, सैफ अली, मोहम्मद शाकिर, आरिफ अंसारी, नूर आलम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *