बीएचईएल ने केंद्र सरकार को किया 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश भुगतान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 2 सितम्बर। बीएचईएल ने भारत सरकार को वर्ष 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है। भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के.सदाशिव मूर्ति ने भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (58.17 फीसदी) पर अंतिम लाभांश का चेक केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को प्रदान किया।

इस दौरान एचआई सचिव कामरान रिज़वी, बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये की लाभांश राशि, वित्तीय वर्ष 2024-25 की लाभांश राशि से ढाई गुने से भी अधिक है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को दिया गया कुल लाभांश 487.49 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply