धूमधाम से मनाया गया भेल वर्कर्स यूनियन का स्थापना दिवस

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 23 अक्टूबर। भेल वर्कर्स यूनियन का 35वां स्थापना दिवस धूमधाम और श्रमिक एकता के संकल्प के साथ मनाया गया। भेल सेक्टर-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में सैकड़ों श्रमिक एवं यूनियन सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के महामंत्री हंसराज कटारिया एवं मंत्री नफीस अहमद ने किया।

इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथी हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय श्रमिक नेता कामरेड सिद्धू को उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कामरेड हरभजन सिंह सिद्धू ने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष, एकजुटता और मजबूत ट्रेड यूनियन आंदोलन की आवश्यकता पर जोर देते हुए दीपावली से पूर्व बेहतर बोनस भुगतान, बेहतर वेज रिवीजन, मेडिकल डिपेंडेंसी, ओवरटाइम, मृतक आश्रितों की भर्ती में आरक्षण, मेडिकल पॉलिसी, संविदा श्रमिकों के कार्यदिवस, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लाभ तथा अनुकंपा से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।

कामरेड सिद्धू ने कर्मचारी हितों को लेकर कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार एवं महाप्रबंधक मानव संसाधन सुमति शर्मा से वार्ता की तथा यूनियन कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कचनार एवं नीम के औषधीय पौधों का वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान कई श्रमिकों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष यशोदानंदन ओझा, उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय यादव, मंत्री आशुतोष शर्मा एवं हरप्रताप सिंह, संगठन मंत्री संदीप रोहिल्ला, जगदीश शर्मा, राजीव अनुराग, परितोष कुमार, पीयूष मित्तल, श्रीपाल सिंह, अशोक कुमार शर्मा, राकेश शुक्ला, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, एम.पी.सिंह, प्रेमचंद सिमरा, के.पी.सिंह, मुकेश, सुबोध, वीरेंद्र, मनीष सिंह, अशोक कुमार शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply