तनवीर
हरिद्वार, 23 अक्तूबर। भोजपुरी समाज कल्याण समिति ने सरकार से छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। भेल सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित भोजपुरी समाज कल्याण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक पूर्व एमएलसी रामयश सिंह ने कहा कि 27 अक्तूबर को छठ पूजा का पर्व है। सूर्य आराधना का पर्व छठ पूजा पूर्वाचंल समाज का प्रमुख पर्व है। जिसे पूरी धूमधाम से मनाया जाता है। हरिद्वार और उत्तराखंड में लाखों की संख्या में पूर्वांचली समाज के लोग निवास करते हैं।
रामयश सिंह ने कहा कि अन्य राज्यों की भांति छठ पूजा पर उत्तराखंड में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। ताकि हरिद्वार और उत्तराखंड में रहने वाले बिहार और यूपी के पूर्वांचल के लोग छठ पूजा को धूमधाम से मना सके। समिति के महामंत्री मनोज मांझा ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में बीके राय, विकास सिंह, मनोज माझी, मारकंडेय सिंह, सुशील त्रिपाठी, बीजी शुक्ला, अनीश कुमार, तरुण शुक्ला, उमेश पाठक, अशोक कुमार सिंह, सतेंद्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ला, एसपी मौर्य, नेपाल गुप्ता, हरिहर प्रसाद, हरीश साहू, दीपक राय, प्रहलाद चौहान, प्रेम शंकर ठाकुर, अनिल यादव, नवीन कुमार, इंद्रजीत यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, कमलेश राय, विजय कुमार यादव, रामचंद्र यादव, रूपेश विश्वकर्मा, मनोज राय, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


