तनवीर
हरिद्वार, 18 सितम्बर। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से देहरादून स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात कर प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर चर्चा की। संजीव चौधरी ने कहा कि कॉरिडोर हरिद्वार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक बड़ी सौगात है और इससे धर्माटन और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। जिससे व्यापार मे इज़ाफ़ा होना तय है, लेकिन इसके स्वरूप को लेकर व्यापारी अभी तक असमंजस में है। सरकार को इसकी जद में आने वाले व्यापारियों की चिंता करनी चाहिए।
ऐसी योजना बनायी जाए कि कॉरिडोर भी बने और व्यापारियों के हित भी सुरक्षित रहें। शहर का विकास हो और व्यापारी का व्यापार और परिवार दोनो उन्नति करें। साथ की व्यापारियों की हर समस्या को सुना और समझा जाए और उसका निस्तारण किया जाए। चौधरी ने कहा कि सरकार ने हमेशा व्यापारी हितो का ध्यान रखा है और आगे भी भविष्य मे राज्य सरकार ऐसे ही व्यापारी का ध्यान रखेगी ऐसी हम सभी आशा करते हैं।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सभी वर्गाे को साथ ले कर चलते हैं। व्यापारी, किसान, युवा, महिला, मज़दूर और कर्मचारी हर किसी के हितो को ध्यान मे रख कर सरकार नीति बनती है। ऐसे मे व्यापारी की समस्याओ पर भी सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए है और आगे भी व्यापारी हितो का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के इस विषय को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने ज़रूर रखेंगे। बहुगुणा ने कहा कि आज उत्तराखंड नीत नए विकास के आयाम खड़े कर रहा है और जल्दी ही देश का नम्बर एक राज्य बन जाएगा। आज राज्य की उन्नति और विकास की दर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। हम पूरे समाज को साथ ले कर चल रहे है और बिना भेदभाव के सभी को सरकार की योजनाओ का सीधे लाभ दिया जा रहा है।


