राहत अंसारी
हरिद्वार, 31 मई। मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश में मनाए जा रहे सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत भाजपा बहादराबाद मंडल द्वारा वार्ड 60 राजलोक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा व कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा ने रिपोर्ट टू नेशन बुकलेट का विमोचन कर किया। तत्पश्चात केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला से प्रसारित भाषण को सुना। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नागेद्र राणा ने कहा कि मोदी सरकार जन कल्याण के लिए जन भागीदारी के साथ जन सरोकारों को समर्पित जन जन की सरकार है। इसी लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री मोदी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम तय कर रहा है।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान, जिला आईटी सह संयोजक सचिन निशित, पार्षद विपिन शर्मा, विकास कुमार, मनोज परालिया, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री संजय कुमार, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमल प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष अजय बबली, मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार मास्टर, बूथ अध्यक्ष बृजमोहन राणा, निशीकांत शुक्ला, पवन चैहान, देवेश वर्मा, मोनिका यादव, सरिता देवी, ममता अग्रवाल, विपिन गुप्ता, ओपी धनखड़, राजेश शुक्ला, अजय कौशिक आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।