तनवीर
हरिद्वार, 10 फरवरी। संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा के लिए जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संगठनात्मक चुनाव के क्रम में जिले में मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जाना है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि पार्टी के संविधान एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की जानी हैं।
इस हेतु प्रदेश की ओर से मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु विधानसभा अनुसार पर्यवेक्षक जल्द जाकर अपेक्षित पदाधिकारीयो से राय लेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष पार्टी का प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। मंडल अध्यक्ष पर पार्टी का कोई ना कोई दायित्व अथवा वह पार्टी में पदाधिकारी होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष वैचारिक पृष्ठभूमि एवं संगठन के कार्यों की समझ रखने वाला होना चाहिए।
विधानसभा पर्यवेक्षक मंडल अध्यक्षों के नाम का पैनल मंडल में राय देने वाले अपेक्षित सभी पदाधिकारी से परामर्श करने के पश्चात संलग्न प्रारूप को 16 फरवरी तक प्रदेश नेतृत्व को सौंप देंगे। इसके पश्चात विधानसभा पर्यवेक्षक से विचार विमर्श के बाद प्रदेश संगठन द्वारा घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।