भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनायी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 दिसम्बर। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता, पत्रकार, आदर्श राजनेता एवं कवि थे।

सभी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से बड़ी सीख लेनी चाहिए। उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए संयुक्त राष्ट्र सभा में अपना संबोधन हिंदी में दिया। जबकि यह भाषण पहले अंग्रेजी में लिखा गया था। किंतु उन्होंने बड़े गर्व के साथ इसका हिंदी अनुवाद पढ़कर राष्ट्रभाषा को सम्मान दिलाने का काम किया एवं सबको अपनी राष्ट्रभाषा को अपनाने के लिए प्रेरित करने का काम किया। उनके कार्यकाल में ही उत्तराखंड राज्य का गठन संभव हुआ था। जिसके लिए सभी उत्तराखंडी सदैव अटल जी के आभारी रहेंगे।

राजनीति के अजात शु़ माने जाने वाले वाजयेपी के देश के विकास में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सभी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा मिलती है। कार्यकर्ताओं को उनके सपनों के अनुरूप सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वाग्रही बनाने का काम करना है। आज देश में जिस तरह से विरोधी दलों द्वारा देश विरोधी वातावरण बनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मिलकर उसे समाप्त करेंगे और देश में शांति और सद्भभाव का माहौल बनाने का काम करेंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के महत्व को समझा और क्षेत्र की प्रगति के लिए कई पहल शुरू की। इसके लिए एक अलग विभाग की स्थापना की गई। अटल जी के इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय रूप से एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाया और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की। सरकार में गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी। सेवा सुशासन और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए मोदी सरकार ने श्रमेव जयते का नारा दिया। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी प्रमुख योजनाएं शुरू की है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सरकार ने अंतोदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किये। मोदी सरकार उनके दिखाए रास्तों पर चलकर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है।

किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 मे किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी। इससे किसानों को उनकी फसल उत्पादन आवश्यकताओं के लिए बैंक ऋण देने में क्रांतिकारी बदलाव आया। अटल जी की विरासत को आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड इत्यादि जैसी कई किसान समर्थक योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात को बार-बार दोहराया है कि इस देश में सिर्फ प्रमुख समूह है गरीब, युवा, महिला एवं किसान और इनका कल्याण सरकार का उद्देश्य है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय भाषाओं के प्रबल समर्थक थे। भारतीय भाषाओं के प्रति उनके भाव को और बढ़ावा देते हुए नई शिक्षा नीति लाई गई। इससे एक नई युग की शुरुआत हुई है। इस नीति के मूल में भारतीय भाषाओं के नियमित उपयोग के माध्यम से उनके विकास को बढ़ावा देने और प्रत्येक भाषाई विरासत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की एक रणनीतिक दृष्टि निहित है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चैधरी, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, आभा शर्मा, डा.जयपाल सिंह चैहान, नकलीराम सैनी, मोहित वर्मा, अमरीश सैनी, रजनी वर्मा, सचिन शर्मा, डा.प्रदीप कुमार, अनामिका शर्मा, संजय कुमार, एजाज हसन, दीपिका राठौड़, प्रीति गुप्ता, गीता कुशवाहा, रंजीता झा, मनोज परालिया, पंकज बागड़ी, अजय मलिक, पवनदीप, तिलक राम सैनी, राजकुमार अरोड़ा, राजीव भट्ट, सतीश कुमार, भूषण सिंह, आदित्य गिरी, सूर्यकांत सैनी, विपिन चैधरी, आजाद वीर, मिथुन चैधरी, राजेंद्र भंवर, नसीम सलमानी, गनी कसाना, तौसीफ अंसारी, शादाब आलम आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *