भाजपा नेता संजीव चौधरी ने की वायनाड उपचुनाव में टिकट दिए जाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 18 जून। भाजपा नेता संजीव चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में टिकट दिए जाने की मांग की है। चौधरी ने कहा कि भाजपा के किसी बड़े नेता की ज़रूरत नही है। उनके जैसा सामान्य कार्यकर्ता भी प्रियंका गांधी को चुनाव मे धूल चटा देगा। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सभाओं मे भाषण देने के अलावा प्रियंका गाँधी का देश के हित मे क्या योगदान है। ऐसे भाषण तो पैसे लेकर भी लोग दे देते है। जिनको लिखता कोई और है और पढ़ते ये लोग हैं चौधरी ने कहा कि भारत में सनातन को सर्वाधिक अपमानित करने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया है।

जगतगुरु शंकराचार्य को दीपावली की रात मे गिरफ़्तार कर करोड़ों हिन्दुओ की आस्था पर कुठाराघात करने वाली कॉंग्रेस को देश की जनता कभी माफ़ नही करेगी। चौधरी ने कहा की प्रियंका गांधी का भारत की राजनीति मे कोई योगदान नहीं है और जितना है वो धर्म और देश को हानि पहुँचने मे है। ये लोग पवित्र संसद मे नही जाने चाहिए। झूठे और लुभावने वादे कर इनकी देश विरोधी विचा धारा के कुछ लोग इस बार पहले ही संसद में पहुँच गए है। अब देश को बचाना होगा और ऐसी ताकतो को अब संसद और विधानसभा मे जाने से रोकना होगा। चौधरी ने कहा कि वे पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं।

यदि संगठन आदेश देगा तो वायनाड जाकर चुनाव में प्रियंका गांधी को करारी शिकस्त दी जायेगी। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैश्विक और सैन्य ताकत के रूप मे ख़ुद को दुनिया के सामने एक चुनौती के रूप मे तैयार किया है। सनातन के ध्वजवाहक के रूप मे एक सच्चे देश भक्त के रूप मे कार्य कर देश की दिशा और दशा में काफ़ी सुधार किया है। अब वो दिन दूर नहीं है। जब भारत पुनः जगतगुरू के रूप में स्थापित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *