भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 मार्च। भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारीयों ने जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का स्वागत किया। भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनकर स्वागत करते हुए कहा कि आशुतोष शर्मा सरल व्यक्तित्व के प्रतिभाशाली भाजपा नेता हैं। जिन्होंने विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में जिला भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद हरिद्वार की समस्त विधानसभाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सहसोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा ने कहा कि आशुतोष शर्मा प्रखर वक्ता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। जिन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू कर जिला अध्यक्ष के पद तक पहुंचने का कार्य किया है। उन्होंने एक लंबे समय तक भाजपा युवा मोर्चा, जिला भाजपा महामंत्री, चुनाव प्रभारी के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

आभार प्रकट करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा सशक्त मोर्चा है। जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विगत 3 वर्षों में मोर्चे ने सराहनीय कार्य किया है। स्वागत करने वालों में संदीप सिंघानिया, मोहित वर्मा, रवि कश्यप, रविन्द्र कुमार, विपिन चौधरी, प्रमोद चौधरी, सर्वेश प्रजापति, सचिन सैनी, आशीष चौधरी, डा.प्रेम प्रकाश सतलेवाल, राकेश सिंह रघुवंशी, तिलकराम सैनी, संगीता प्रजापति, सुनीता चौधरी, नाथीराम कश्यप, संजय वर्मा, रविंद्र कुमार, देवेश वर्मा, ऋषभ सैनी, अजय कुमार, सुधीर ठाकुर, ललित कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *