तनवीर
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया। पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न मोर्चो के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया। गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष पार्टी को मजबूती प्रदान करंेगे और अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सभी मोर्चे महत्वपूर्ण है। युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और युवाओं में पार्टी के प्रति आस्था और विश्वास जगाना है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जसवीर चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश पाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एजाज अहमद को मुख्य अतिथी जिला सहप्रभारी दीपक धमीजा ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मोर्चों के अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
दर्जाधारी राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करना चाहिए। दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा अनेकों योजना चलाई जा रही हैं। सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर किसानों को तोहफा प्रदान किया है। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड सरकार गरीबों, किसानों पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कार्य कर रही है।
सभी योजनाओं का लाभ जन-जन तक मिल सके इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, जिला मंत्री रेशु चौहान, विनीत जोली, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, उमेश पाठक, अरविंद कुशवाहा, रेनू शर्मा, विकास खटाना, सुशील पवार, सुषमा चौहान, डा.अश्वनी चौहान, स्वराज सिंह, मंजू शर्मा ,रजनी वर्मा सहित बड़ी संख्या मंे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


