गौरव रसिक
हरिद्वार, 26 दिसम्बर। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष तेलू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 29 दिसम्बर को झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में होने वाली सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने कहा कि सम्मान समारोह में सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व एकजुटता से भाजपा प्रदेश में दोबारा सरकार गठित करेगी। जिला महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चे के सभी मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।