अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


देश के विकास में योगदान कर रही महिलाएं-महेश प्रताप राणा
हरिद्वार, 26 दिसम्बर। कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा के संयोजन में शिवालिक नगर स्थित कैंप कार्यालय में नाॅर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली रेनू मार्थिन, कांस्य पदक जीतने वाली अंजू मिश्रा, एमए म्यूजिक परीक्षा में यूनिवर्सिटी टाॅप करने वाली हेमवती नंदन बहुगुणा विवि की छात्रा सुश्री मेद्या प्रजापति एवं एनजीओ संचालिका मंजू सिंह को सम्मानित किया गया।

इस दौरान सम्मानित की गयी महिलाओं समेत कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि मातृशक्ति ने साबित कर दिया है कि वे यदि कुछ ठान लें तो कोई ताकत उन्हंें रोक नहीं सकती। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। महिलाएं परिवार को संभालने के साथ अपना कैरियर भी संवार रही हैं तथा देश के विकास में योगदान कर रही हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर महिलाओं ने हरिद्वार व रानीपुर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अन्य महिलाओं को भी इनसे प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ने का प्रयास करें, वे अपनी और से पूरी मदद उपलब्ध कराएंगे।
इस अवसर पर मंजू सिंह, पूनम सिंह, तिलका देवी, रेखा, सीमा, सना खान, अखिलेश मिश्रा, अशोक उपाध्याय, मनीराम बागड़ी, मेहर सिंह, गुलबीर सिंह, सतेन्द्र वर्मा, जेएम अंसारी, एए खान, आरएम अस्थाना, प्रीतम बर्मन, पीएल कपिल, यूएन सिंह, जेपी शुक्ला, पप्पू बाल्मीकि, राहुल यादव, नितेश कुमार, रणजीत पाण्डेय, अम्बिका पाण्डेय, सुघर सिंह यादव, एलएस रावत, कमलजीत सिंह रोहिला, रणजीत सिंह, भूषण सिंह, दीवान सिंह, गुरबख्स सिंह, आर्यन सिंह , गुरमीत सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *