भाजपा कार्यकताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 6 अप्रैल। जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के 47वें की स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इससे पूर्व भाजपा को जनसंघ के नाम से जाना जाता था। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और भारत के अनेक राज्यों में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों की सरकार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। लाखों कार्यकर्ताओं की वर्षों की निस्वार्थ सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी ने यह सफर तय किया है। संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी ,राजनीतिक दल है। जो भारत को एक मजबूत, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, निपेंद्र सिंह, रिशु चौहान, रितु ठाकुर, अरविन्द कुशवाहा, नकलीराम सैनी, धर्मेंद्र चौहान, लोकेश पाल, एजाज हसन, संजीव कुमार, मनोज शर्मा, उमेश पाठक, विशाल गर्ग, आशी शर्मा, विमला ढौंडियाल, डा. प्रदीप चौधरी, राजेश रस्तोगी, संदीप मेहता, राजीव भट्ट, भूप सिंह, रेनू शर्मा, संगीता, प्रताप प्रधान, रीता सैनी, विपिन शर्मा, राजवीर कलानिया, रंजीता चौहान, अंशु कुमार, सतीश कुमार, आशीष जैन, आशीष चौधरी, मोहसिन मंसूरी, अभिनंदन गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, शर्मिला बगवाड़ी, शालिनी यादव, संदीप प्रधान, अब्दुल सामी, मनोज चौहान, पंकज बागड़ी, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *