भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिला महामंत्री संजीव चौधरी का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


विधानसभा चुनाव में पांचों सीटों पर लहराएगा भगवा-संजीव चौधरी
हरिद्वार, 8 सितम्बर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला महामंत्री संजीव चौधरी के आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर, ढोले नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पांचो सीटो पर भगवा लहराएगा। भाजपा ने जो विश्वास उन पर जताया है, अपना शत प्रतिशत लगा कर उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए मेहनत करेंगे।

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति और विकास के मार्ग पर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अपने बाल्यकाल से ही पार्टी और देश धर्म की सेवा में जुटे संजीव चौधरी को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका वह बहुत अच्छे से निर्वहन करेगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सभी वर्गो को साथ लेकर चल रहे और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास की गंगा का प्रवाह अब रुकने वाला नहीं है।

नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी आंदोलनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले संजीव चौधरी को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उस पर वह खरा उतरेंगे। शर्मा ने कहा कि मेरे साथ अनेक वर्षों से पार्टी और समाज के कार्य में लगे संजीव चौधरी महामंत्री बनने पर अब और अधिक ताकत से पार्टी की रीति नीति को घर घर ले कर जायेगे।

स्वागत करने वालों मे राज्य मंत्री सुनील सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पार्षद हरविंदर सिंह, अर्पण ग्रोवर, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाह, युधिष्ठिर वालिया, विनीत धीमान, भारत तलूजा, विशाल माथुर, अनिल तेश्वर, सन्नी, नरेन्द्र चौहान, मानुष तोमर, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविन्द, विजय धीमान, संजीव कुमार, अमित कुमार, ममता झा, स्नेहलता चौहान, पिंकी त्यागी, मनीष कश्यप, दीपक पालीवाल, सुनील तेश्वर, कैलाश भण्डारी, अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, अजय मलिक, संचित डागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *