भाजपा का दीपावली मिलन कार्यक्रम 27 अक्टूबर को

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 अक्तूबर। भाजपा हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की और से 27 अक्तूबर को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज मैदान में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। अनुराग पैलेस में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य वक्ता नगर विधायक मदन कौशिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि दीपावली मिलन कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतीक है। पार्टी की और से प्रति वर्ष हरिद्वार में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है और दीपावली ऐसा त्यौहार है जिसकी भारतवासी पूरे वर्ष प्रतीक्षा करते है।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, अनिरुद्ध भाटी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद विद्युत शर्मा, मंडल महामंत्री आकाश चौहान, अनिरुद्ध भाटी, निशा नौडियाल, पिंकी चौधरी, राधे कृष्ण शर्मा, ललित रावत, प्रशांत सैनी, विवेक उनियाल, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, सचिन अग्रवाल, निशा पुंडीर, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *