विडियो:-महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 20 अगस्त। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 76वां जन्मदिन कनखल स्थित मेयर अनिता शर्मा के कनखल स्थित कैम्प कार्यालय पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि राजनीति से कोई नाता नहीं रखने वाले तथा विषम परिस्थतियों में प्रधानमंत्री पद संभालने वाले राजीव गांधी कुछ ही समय में देश को अग्रणी देशों की श्रेणी कतार में लाकर खड़ा कर दिया।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि संसद में विपक्ष पर्याप्त नहीं होने के बावजूद राजीव गांाी सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष की आवाज बिल्कुल नहीं सुनी जाती। संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल मे सविंधान के 73वां तथा 74वां सशोंधन करके बहुत बड़ी उपलब्धि कायम की थी।

प्रदेश महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद पर तथा देश की सड़कों पर हंगामा किया तथा कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भाजपा कहती थी कि कंप्यूटर आने पर देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। परन्तु देश में अपार उन्नति हुई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला पांडे ने कहा की महिलाओं को पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का जो कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया है। उसको हमेशा याद किया जाऐगा। पू्र्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी ने कहा कि राजीव गांधी की नीतियों पर चलकर ही देश को महाशक्ति बनाया जा सकता है।

ओ.पी.चौहान, चौधरी बलजीत सिंह, राजीव चौधरी, यशवंत सैनी, विशाल राठौर, रवि बहादुर, रवि कश्यप, बी.एस.तेजियान, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, पार्षद इसरार अहमद, अंजू द्विवेदी, सविता सिंह, पार्षद तहसीन अंसारी, नितिन तेश्वर, अनिल भास्कर, अनिल शर्मा, हरद्वारी लाल,राजेंद्र बालियान, रजत जैन, शफाकत अली, त्रिपाल शर्मा, शिव कुमार जोशी, पार्षद तहसीन अंसारी, दिनेश पुंडीर, संतोष पांडे, मेयर प्रतिनिधि पुनीत कुमार, बलराज दावडे, सतीश दूबे, राजकुमार ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, सुमित भाटिया, पंडित नवीन, बलवंत, संगम शर्मा, मुकेश शर्मा, आकाश भाटी, नितिन यादव, वसीम सलमानी, करण सिंह राणा, अमित राजपूत, गोविंद निषाद, विशाल निषाद, विजय ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने भी स्व.राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *