सक्षम के स्थापना दिवस पर दिव्यांगजनों ने निकाली जागरूकता रैली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 जून। दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाले राष्ट्रव्यापी संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के 15वे स्थापना दिवस के अवसर पर सक्षम दिव्यांग जागरूकता रैली निकाली गयी। सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा और महासचिव कुलदीप सिंह राजयान के संयोजन में श्रीचंद्राचार्य चौक से गोविंद घाट तक निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में मूक बधिरजनो और दिव्यांगजनो के साथ साथ डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों, नगर के गणमान्य लोगो और सक्षम के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

रैली के समापन पर सभी गंगा आरती में भाग लिया। जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सक्षम मूक बधिर और दिव्यांगजनों के हितो को लेकर लगातार प्रयासरत है और ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग मित्र बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सक्षम के जिला संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, जिला सचिव मानसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा, सक्षम के जिला उपाध्यक्ष उमंग डियोंडी, जिला सहसचिव आरती मेहता, सविता, सुमंत पंत, सदस्य विमलेश गौड़, दीपिका राणा, एडवोकेट रजनी अहलूवालिया ने भी विचार रखे।

रैली में दिव्यांग गिरीश पपने, खिदमत सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर, अक्षित चैहान, पंकज, शिखर, ओमपाल सिंह, चिंतन सकलानी, मूक बधिरजनो विवेक केशवानी, देव शर्मा, रोहित प्रजापति, अतुल राठौर, पंकज गर्ग, राकेश कुमार, रजत कुमार, राजकुमार, अभय सिंह, शुभम चैधरी आदि ने भाग लिया। डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र जितेंद्र वीर सैनी, सत्यप्रकाश, विपुल शर्मा, सत्यदेव राठी, दिनेश शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, प्रदीप चैहान, पूरन कश्यप, डा.मुकेश शर्मा, नंदकिशोर काला, नीरज गुप्ता, जय गुप्ता, अनिल चैधरी, प्रदीप त्यागी, सुमित यशकल्याण ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *