भाजपा का होली मिलन समारोह 1 मार्च को ऋषिकुल मैदान में

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह 1 मार्च को ऋषिकुल मैदान में 11 बजे आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान, पूर्व राज्य मंत्री राकेश राजपूत, मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र, वरिष्ठ नेत्री अन्नू कक्कड़ शामिल होंगी।

जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम में मथुरा और बरसाने की विशेष राधा कृष्ण की प्रस्तुति और फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे। सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में होली मिलन कार्यक्रम को लेकर उत्साह है और हर वार्ड में भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह से कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, संजय अग्रवाल, मुकेश कौशिक, रमेश गौड़ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *