तनवीर
हरिद्वार, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कार्यकर्ताओं के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए कांवड़ियों ओर श्रद्धालु भक्तों को फल प्रसाद वितरित किया। साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की उन्नति एवं प्रगतिकी कामना और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिवार्णी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने फल प्रसाद वितरण में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताया।
शिवालिक नगर चेयरमैन राजीव शर्मा ने विक्रम भुल्लर की समाजसेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल शर्मा, विशाल भारद्वाज, राजवीर, हितेश चौहान, दिपांशु शर्मा, पंकज चौधरी, युधिष्ठिर वालिया, प्रणव यादव, कैलाश भंडारी, दिव्यम शिवपुरी, रविकांत मलिक, योगेश चौधरी, अक्षय चौधरी, शैंकी चौधरी, शाहरूख सलमानी, मयंक जोशी, संदीप चौधरी, अंजुल शर्मा, अमित खटाना, शुभम खटाना आदि शामिल रहे।


