ब्राह्मण एकता परिषद की उत्तरकाशी इकाई का गठन किया

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका
हरिद्वार, 15 अक्टूबर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश में विस्तार हेतु संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों मेे सम्पर्क कर ब्राह्मणों को परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतिनिधि मंडल गढ़वाल ने के सभी जिलों के प्रमुख ब्राह्मणों से सम्पर्क करते हुए अन्तिम में गंगोत्री धाम में मुख्य पुजारी रावल शिव प्रकाश महाराज की अध्यक्षता में बैठक कर उत्तरकाशी जिला इकाई की घोषणा की।

जिले की टीम में पं.संजीव सेमवाल जिला अध्यक्ष, पं.मुकेश सेमवाल जिला संयोजक, पं.सतीश सेमवाल जिला उपाध्यक्ष, पं.जगमोहन उनियाल जिला महामंत्री, पं.नवीन सेमवाल जिला संगठन मंत्री, पं.सम्पूर्णा उनियाल मीडिया प्रभारी, पं.हरीश नौटियाल, पं.गणेश सेमवाल युवा प्रकोष्ठ, पं.रमेश सेमवाल किसान प्रकोष्ठ एवं पं.सुमेश, पं.अवधेश, पं.शिवांश, पं.नीरज, पं.मयंक सेमवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

इस मौके पर परिषद के प्रदेश संयोजक पं.बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि परिषद शुद्ध रूप से एक गैरराजनैतिक संगठन है जो ब्राह्मणों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आज सभी प्रकार से भेद भाव को दूर करते हुए ब्राह्मणों को एक मंच पर आने की आवश्यकता है। सरकार अथवा किसी भी राजनैतिक दल से ब्राह्मण को कुछ मिलने वाला नहीं है। इसलिए अपने समाज को मजबूत करते हुए समाज के कमजोर भाइयों की स्वयं मदद करें। मुख्य पुजारी रावल शिवप्रकाश महाराज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि परिषद पूरे देश में ब्राह्मणों को संगठित करने एवं समाज के लोगों की मदद करने का उत्तम कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सभी के कल्याण की ही बात करता है फिर भी आज कुछ लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। अगर ब्राह्मण नहीं रहेगा तो एक दिन भारतीय संस्कृति भी नष्ट हो जायेगी। प्रदेश संयोजक पं.बालकृष्ण शास्त्री, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष पं.विपिन कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पं.युगल किशोर पाठक महामंत्री पं.विकास शर्मा एवं गढ़वाल मंडल के संयोजक पं. प्रदीप शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *