भारतीय मानक ब्यूरो ने किया क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर हेतु इंडस्ट्रीज मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 अगस्त। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून ने सिडकुल स्थित होटल में इंडस्ट्रीज के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय मानकों के निर्माण और संशोधन की जानकारी देना, भारत सरकार द्वारा जारी नए गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की आवश्यकताओं को स्पष्ट करना था। साथ ही इसमें संशोधित उत्पादों के प्रमाणन के दिशा-निर्देशों तथा ऑनलाइन बीआईएस प्लेटफॉर्म के विषय में भी बताया गया।
मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी, उद्योगपति हरेंद्र गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। जिसमें बीआईएस द्वारा राष्ट्र ध्वज के मानक के निर्माण पर एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय मानक ब्यूरो के मानकीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी उद्योगों को गुणवत्ता बढ़ाने में भारतीय मानकों का महत्व बताया और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश चौहान ने जीवन में मानकों व गुणवत्ता की महत्ता के विषय में बताया और सभी से इन्हें अपनाने का आग्रह किया।

बाआईएस निदेशक सौरभ तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताया। उद्योगपति हरेंद्र गर्ग ने उद्योग मानकों और प्रथाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने उद्योगों के लिए क्लब बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि इसके माध्यम से मानकीकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग हितधारकों को विभिन्न मानकों और सर्वाेत्तम प्रथाओं के प्रति जागरूक बनाना, नियामक ढांचे की बेहतर समझ विकसित करना और अनुपालन में वृद्धि करना था। कार्यक्रम में हरिद्वार के 150 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *